भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने लद्दाख की पोशाक पहने हिम तेंदुए, वाद्य यंत्र पकड़े व धोती-कुर्ता पहने 'बाघ' और भारत के विभिन्न क्षेत्रों व इसकी विविधता को दिखाने वाले पशु-पक्षियों को दर्शाने वाला 'डूडल' बनाया है। इसमें गूगल के 6-अक्षरों को कलात्मक ढंग से थीम में पिरोया गया है जो 'वन्यजीव परेड' का आभास दे रहे हैं।