गाज़ा में एक 6 मंज़िला आवासीय इमारत ढहने से 5 बच्चों सहित कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलबे में करीब 100 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बकौल रिपोर्ट्स, इज़रायली प्रतिबंधों के कारण उपकरण न होने से बचावकर्मी हाथों से खुदाई कर रहे हैं।