बिहार बीजेपी ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव गंजी व अंडरवियर पहनकर शराब पीते हुए नज़र आ रहे हैं। बीजेपी ने लिखा, "देखिए, शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते राजद के मुख्य प्रवक्ता!" इन आरोपों पर शक्ति यादव ने कहा, "यह हमारी निजता का हनन है, इसलिए इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे।"