गुजरात के नए कैबिनेट में 26 मंत्रियों ने ली शपथ, हर्ष सांघवी बनाए गए डिप्टी सीएम

गुजरात कैबिनेट का विस्तार हुआ है जिसमें 26 सदस्यीय नए मंत्रिमंडल का गठन हुआ है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है व क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब है, एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर मंत्रिमंडल से सभी 16-मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था।