गुजरात में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए आमिर खान
ऐक्टर आमिर खान रविवार को गुजरात के केवडिया में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान ध्वजारोहण के बाद उन्होंने भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' को सलामी दी और राष्ट्रगान 'जन गण मन' भी गाया। गौरतलब है कि आज भारत का 76वां 'गणतंत्र दिवस' मनाया जा रहा है।