दिलजीत के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में 'पटियाला पेग' समेत 4 गानों पर की गई रोक लगाने की मांग

दिलजीत दोसांझ का 21-नवंबर को होने वाला अहमदाबाद कॉन्सर्ट विवादों में है। ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी ने पुलिस से 'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके', 'जीभ विचों फीम लब्बिया' और 'जट्ट उत्थे फायर करदा' गाने नहीं गाने देने की मांग की। वहीं, बच्चों को स्टेज पर न बुलाने और दिलजीत के नकली कारतूस वाली बुलेट बेल्ट पहनने पर भी रोक का अनुरोध किया गया है।