गुजरात में नाले में 3 दिन में 3 टुकड़ों में मिला शख्स का शव, पहले दिन मिला था सिर

भरूच (गुजरात) में एक शख्स के शव के अलग-अलग हिस्से एक नाले में मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को शख्स का सिर मिला था जबकि रविवार को उसके पैर के घुटने के ऊपर का हिस्सा और दाहिना हाथ मिला। वहीं, सोमवार को उसी नाले में एक प्लास्टिक की थैली में कटा हुआ बायां हाथ मिला था।