गुजरात में भोजन बनाकर महाराष्ट्र में बैठकर खाती है महिला, 2 राज्यों में बना है एक अनोखा घर
मगनीबेन (70-वर्षीय) नामक महिला का घर दो राज्यों की सीमा पर इस तरह बना है कि उनके घर का आधा हिस्सा महाराष्ट्र में जबकि आधा हिस्सा गुजरात में पड़ता है। मगनीबेन ने कहा, "मैं गुजरात में खाना बनाती हूं और महाराष्ट्र में बैठकर खाती हूं।" मगनीबेन 20-साल पहले हुए पति के निधन के बाद से यहां अकेली रह रही हैं।