गुजरात में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई तीव्रता

गुजरात में गुरुवार शाम करीब 4 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। हालांकि, इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। खबरों के मुताबिक भूकंप का केंद्र बनासकांठा ज़िले के मुख्यालय पालनपुर से करीब 34 किलोमीटर दूर था।