जंगल में छोड़ा गया 6 महीने का गोडावण, 4 दिन में लोमड़ी ने किया शिकार; अन्य को छोड़ने का प्लान टला
राजस्थान में जैसलमेर के डेज़र्ट नैशनल पार्क में 14 अक्टूबर को छोड़े गए छह महीने के नर गोडावण का 4 दिनों में ही एक लोमड़ी ने शिकार कर लिया। इस घटना के बाद भारतीय वन्यजीव संस्थान ने बाकी 7 गोडावणों को जंगल में छोड़ने का कार्यक्रम रोक दिया है और सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा शुरू कर दी है।