inshorts

राजेंद्र पाल गौतम को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर घमासान, BJP ने साधा निशाना

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने गौतम को 'सनातन विरोधी' बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने यह नियुक्ति तुष्टीकरण की राजनीति के तहत की है। मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।