गौतमबुद्ध नगर में बढ़ती ठंड के मद्देनज़र बदली गई स्कूलों की टाइमिंग

गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) ज़िले में अत्यधिक ठंड के मद्देनज़र डीएम ने सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव के निर्देश दिए हैं। अब सुबह 9 बजे से कक्षाएं चलेंगी। नई टाइमिंग 17 दिसंबर से लागू होगी। गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में फिर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (ग्रैप) का तीसरा चरण लागू कर दिया गया।