inshorts

गोद में सुलाकर 3 साल की बच्ची को मां ने झील में फेंका, अजमेर में लिव-इन में रह रही थी महिला

अजमेर (राजस्थान) में एक महिला ने लिव-इन पार्टनर के तानों से परेशान होकर अपनी 3 साल की बेटी को झील में फेंककर उसकी जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने बच्ची की हत्या से पहले उसे लोरी सुनाकर गोद में सुलाया था। पति से अलग होने के बाद महिला बेटी के साथ अजमेर आकर रहने लगी थी।