inshorts

बांग्लादेश में शेख हसीना के समर्थकों ने उनके गृहनगर में किया हिंसक प्रदर्शन, फूंकी गाड़ियां

बांग्लादेश के गोपालगंज में 15 नवंबर को शेख हसीना के समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया। सैकड़ों अवामी लीग कार्यकर्ता हथियार लेकर सड़कों पर उतरे और पुलिस की बख्तरबंद गाड़ियों में आग लगा दी और चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। यह विरोध हसीना की भारत से संभावित वापसी को लेकर बढ़ते तनाव के बीच हुआ है।