inshorts

बांग्लादेश के गोपालगंज में आवामी लीग के जुलूस के दौरान बम विस्फोट में 30 लोग हुए घायल

बांग्लादेश के गोपालगंज में सोमवार को अवामी लीग के जुलूस के बाद झड़पों के दौरान देशी बम फटने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए। लॉन्च घाट और क्रिकेट स्टेडियम के पास हिंसा में करीब दर्जनभर दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। गौरतलब है कि अवामी लीग ने 29-30 नवंबर को देशव्यापी बंद का एलान किया है।