गायिकी में उतरीं जैकलीन फर्नांडिस, अपना पहला गाना 'स्टॉर्मराइडर' किया रिलीज़

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने गायिकी की दुनिया में कदम रख दिया है और हाल ही में उन्होंने अपना पहला गाना 'स्टॉर्मराइडर' रिलीज़ किया। इस गाने को अमृता सेन और रॉबिन ग्रुबर्ट ने लिखा है। इसे लेकर जैकलीन ने कहा, "यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है और यह मेरी कहानी, भावनाओं व यात्रा को व्यक्त करने का ज़रिया है।"