सरकार ने एलान किया है कि 2025 के लिए कला के क्षेत्र में 41 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन हस्तियों में गायक अरिजीत सिंह, अभिनेता अशोक सर्राफ, फिल्ममेकर हसन रघु, गायिका जसपिंदर नरूला, अभिनेत्री ममता शंकर, गायक महावीर नायक और म्यूज़िक कंपोज़र रिक्की केज शामिल हैं। इस साल कुल 113 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे।