गायक ज़ुबीन गर्ग को किसने मारा? पुलिस ने एक गायिका और एक म्यूज़िशियन को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत के मामले में उनके बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी और को-सिंगर अमृतप्रभा महंता को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे के दौरान शेखर और अमृतप्रभा दोनों यॉट पर मौजूद थे। पुलिस ने कहा, "हमें उनके खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं...इसलिए विस्तृत पूछताछ के लिए उनकी गिरफ्तारी ज़रूरी है।"