सिंगर गुरु रंधावा ने प्रयागराज में महाकुंभ-2025 में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। उन्होंने महाकुंभ के खूबसूरत नजारे का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "प्रयागराज में मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाने का सौभाग्य मिला जहां आस्था बहती है और आध्यात्मिकता पनपती है। भगवान के आशीर्वाद के साथ अपनी नई यात्रा शुरू कर रहा हूं। हर हर गंगे!"