अभिनेता आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ने बताया है कि आमिर के परिवार से मिलने के दौरान उन लोगों की कैसी प्रतिक्रिया रही। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, गौरी ने कहा कि आमिर के परिवार ने 'खुले दिल से' मुलाकात की और उनका स्वागत किया। आमिर ने कहा था कि वह गौरी को 25 वर्षों से जानते हैं।