गौरी स्प्रैट ने बताया उन्होंने आमिर खान को क्यों चुना
अभिनेता आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ने बताया है कि वह आमिर की दयालुता के चलते उनके प्यार में पड़ गई। गौरी ने आगे कहा, "मैं किसी ऐसे व्यक्ति को पार्टनर बनाना चाहती थी जो दयालु हो, सज्जन हो और परवाह करने वाला भी हो।" इस पर आमिर ने कहा, "और इन सबके बाद तुम्हें मैं मिल गया?"