गोरी होने के लिए दूध से नहाने की सलाह दी गई थी: ऐक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूज़ा

ऐक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूज़ा ने 'न्यूज़ 18' को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें स्किन टोन को लेकर अजीबो-गरीब सलाहें मिलती थीं। उन्होंने कहा, "मुझे दूध से नहाने की सलाह मिली...ताकि मेरी स्किन गोरी दिखे...मैं मन में सोचती रही कि मुझे दूध से एलर्जी है, तो उसका क्या?...मुझे अपना स्किन कलर बहुत पसंद है, मुझे गोरा क्यों बनना चाहिए?"