प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, गुरुग्राम के 34 अस्पतालों के बिल की होगी जांच

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर गुरुग्राम के 34 निजी अस्पतालों में सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मरीज़ों से वसूली गई रकम की जांच होगी। अस्पतालों को इलाज के बिल, डिस्चार्ज समरी और मरीज़ों के रिकॉर्ड देने होंगे। तय पैकेज से अलग अतिरिक्त शुल्क वसूलने की पुष्टि होने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई होगी व रकम लौटाना होगा।