गुरुग्राम में 125 विंटेज कारों का लगेगा मेला, 50 हेरिटेज बाइकें भी होंगी शामिल

गुरुग्राम में 21 से 23 फरवरी तक 21 गन सैल्यूट कॉनकॉर्स डी एलिगेंस 2025 का आयोजन किया जाएगा जिसमें 125 से ज़्यादा विंटेज कारें और 50 विंटेज बाइकें प्रदर्शित की जाएंगी। आयोजन की शुरुआत दिल्ली के इंडिया गेट से गुरुग्राम तक एक रैली निकालने के साथ होगी। इस दौरान 1939 की डेलाहाये (फिगोनी एट फलास्की) जैसी कारें प्रदर्शित की जाएंगी।