'तौबा तौबा' फेम सिंगर करण औजला के गुरुग्राम में कॉन्सर्ट के दौरान कुछ फैन्स ने एक-दूसरे को मुक्के मारें व केन्स फेंके जिनके वीडियो सामने आए हैं। कॉन्सर्ट के दौरान वीआईपी एरिया में हुई लड़ाई को रोकने के लिए सुरक्षा गार्डों ने भी हस्तक्षेप करने की कोशिश की। इस कार्यक्रम में रैपर बादशाह, अभिनेता वरुण धवन भी शामिल हुए।