गुरुग्राम (हरियाणा) में शनिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार थार डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे 3 लड़कियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में एक शख्स की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और वह निजी अस्पताल में भर्ती है। हादसे में थार के परखच्चे उड़ गए जिसका वीडियो सामने आया है।