inshorts

गुरुजी के महासत्संग में रोईं चाहत खन्ना, भूमि-हिमेश समेत जुटे कई सितारे; वीडियो आया सामने

मुंबई (महाराष्ट्र) के ITC मराठा होटल में सोमवार को गुरुजी निर्मल सिंह महाराज के वार्षिक महासत्संग का आयोजन हुआ। इसमें ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने आरती की और चाहत खन्ना इस दौरान फूट-फूटकर रोती नज़र आईं। हिमेश रेशमिया, भूषण कुमार, गुनीत मोंगा समेत कई सेलेब्स महासत्संग में शामिल हुए। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।