हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार चुनावी गारंटियों के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं और प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।