झारखंड में मॉब लिंचिंग, ASI के बेटे की पीट-पीटकर हत्या
झारखंड के गिरिडीह में भोजनालय में हुई कहासुनी के बाद 10 युवकों ने बोकारो में तैनात ASI के बेटे ऋतिक यादव को बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय ऋतिक अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था।