फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने की उसकी योजना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ग्रीनलैंड द्वारा अमेरिकी कब्ज़े का विरोध करना...ऐसा है जैसे किसी छोटी कंपनी के कर्मचारी...उद्योगपति मुकेश अंबानी के कंपनी खरीदने का विरोध करें।" वर्मा ने कहा, "जिसके पास ना सेना है ना पूंजी...वह पहले से निर्भर है...चाहे वह माने या ना माने।"