केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को X पर 'आई लव मोहम्मद' का पोस्टर शेयर किया जिसके बाद कई यूज़र्स हैरान रह गए। हालांकि, गिरिराज ने कैप्शन में लिखा था, "जय सनातन, जय महादेव।" उनका यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गया। गौरतलब है, गिरिराज सिंह लगातार इस पोस्टर का खुलकर विरोध करते रहे हैं।