ग्रीस के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट सेंटोरिनी में पिछले 14 दिनों में करीब 7,700 बार भूकंप के झटके आए हैं जिसके बाद सरकार ने क्षेत्र में इमरजेंसी घोषित कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, अबतक 11,000 से अधिक लोग सेंटोरिनी छोड़ चुके हैं। हालांकि, अबतक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है लेकिन वैज्ञानिकों ने बड़ा भूकंप आने की संभावना जताई है।