गोरखपुर में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
यूपी विधान परिषद चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर से बीजेपी MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी के समर्थन में फेसबुक पोस्ट और वीडियो जारी किया है। सपा के विज्ञापन में उनकी फोटो भी छपी जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है। गोरखपुर से अब तक तीन बीजेपी नेता बागी हो चुके हैं।