गोरखपुर में CM योगी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- EVM से चुनाव जीतने पर क्यों लेते हैं शपथ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रैली के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चुनाव जीतने पर इसका श्रेय अपनी मेहनत को देते हैं लेकिन हारने पर ईवीएम/संवैधानिक संस्थाओं को दोष देते हैं। योगी ने एसआईआर का बचाव करते हुए कांग्रेस से आपातकाल के लिए माफी मांगने की मांग की।