inshorts

सपा की रैली में JCB हादसे पर योगी की चेतावनी, कहा- कार्रवाई ऐसी होगी कि पीढ़ियां याद रखेंगी

गोरखपुर में सपा की रैली के दौरान फूल बरसा रही जेसीबी की चपेट में आने से बीजेपी नेता ओंकार सिंह के बेटे की मौत हो गई। पिता ने जेसीबी चालक पर तेज़ रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। इसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए कहा कि ज़िम्मेदारों पर ऐसी कार्रवाई होगी जिसे उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी।