गिरफ्तारी के दौरान 'फ्लावर नहीं, फायर है मैं' लिखी हुडी पहने दिखे अल्लू अर्जुन
'पुष्पा 2' के प्रीमियर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत और उसके बच्चे के घायल होने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तारी के दौरान अभिनेता अल्लू अर्जुन 'फ्लावर नहीं, फायर है मैं' लिखी हुडी पहने दिखे। वह पुलिस के सामने कॉफी पीते व हंसते भी नज़र आए। बकौल अल्लू, पुलिस ने उन्हें कपड़े बदलने का समय नहीं दिया।