गिरफ्तार होंगे अभिनेता सोनू सूद? फ्रॉड केस में जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट

लुधियाना (पंजाब) की एक अदालत ने अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ ₹10 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। एक वकील के अनुसार, मोहित शुक्ला नामक व्यक्ति ने उसे नकली रिजिका सिक्के में निवेश का लालच दिया था। सूद को अदालत ने गवाही के लिए कई बार समन किया लेकिन वह पेश नहीं हुए थे।