गोल्डन ग्लोब्स में अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी प्रियंका चोपड़ा, कब और कहां देख सकेंगे समारोह?
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 83वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स 2026 में पुरस्कार प्रदान करेंगी। वह इस समारोह में जूलिया रॉबर्ट्स और जॉर्ज क्लूनी जैसे दिग्गज हॉलीवुड सितारों के साथ मंच साझा करेंगी। यह कार्यक्रम 11 जनवरी को लॉस एंजेलिस में आयोजित किया जाएगा और अमेरिका में इसका लाइव टेलीकास्ट सीबीएस चैनल पर होगा जबकि पैरामाउंट प्लस पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।