गोलीबारी की घटना के बाद काम पर लौटे टाइगर श्रॉफ, शुरू की फिल्म की शूटिंग

अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुंबई में अपनी कार पर हुई फायरिंग की घटना के दो दिन बाद काम पर लौट आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग शुरू कर दी है। 18 अक्टूबर को जुहू में हुई इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए थे।

Load More