गालियां देकर पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर मारते बिहार के JDU सांसद का वीडियो आया सामने

भागलपुर (बिहार) के जेडीयू सांसद अजय मंडल का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह गालियां देकर पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर मारते दिख रहे हैं। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसका वीडियो X पर शेयर कर लिखा है, "जेडीयू सांसद पत्रकारों को पीट रहे हैं लेकिन सत्ता परस्त पत्रकारों ने बिहार में जंगलराज घोषित नहीं किया है।"