अबिहा नामक एक पाकिस्तानी महिला ने बताया है कि 6 साल पहले गोलगप्पा खाते समय उनका जबड़ा अटक (लॉक) गया था जिसके लिए अब उन्हें सर्जरी करानी होगी। उन्होंने बताया कि दर्द न होने पर उन्होंने इसे नजरअंदाज़ किया था, लेकिन अब डॉक्टर ने सर्जरी को एकमात्र विकल्प बताया है। बकौल अबिहा, उस वक्त उन्होंने ज़बरदस्ती मुंह बंद किया था।