गोवा में CJP के प्रदर्शन के दौरान लगे हिंदुत्व विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
पणजी (गोवा) में 11-अक्टूबर को CJP के प्रदर्शन के दौरान 'हिंदुत्व मुर्दाबाद' के नारे लगाने पर पुलिस ने करीब 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर धारा-196 व 299 के तहत एफआईआर दर्ज की। प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था। इस दौरान 7 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए थे जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।