गोवा के मंत्री और पूर्व CM रवि नाइक का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

गोवा के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक (79) का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि उन्हें पोंडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया था जहां देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने उनके निधन पर कहा, "उन्हें समर्पित लोकसेवक के रूप में याद किया जाएगा।"