वेब सीरीज़ 'डब्बा कार्टेल' में ऐक्ट्रेस शबाना आज़मी के साथ दिखीं ऐक्ट्रेस अंजलि आनंद ने कहा है कि वह एक महिला हैं इसलिए उन्हें 'प्लस साइज़ ऐक्ट्रेस' कहा जाता है। उन्होंने कहा, "गोविंदा और ऋतिक रोशन दोनों अलग-अलग (दिखते) हैं, फिर भी उन्हें (गोविंदा) कोई प्लस साइज़ नहीं कहेगा...कोई ऋषि कपूर को 'प्लस साइज़' नहीं कहेगा। वह केवल 'ऐक्टर' हैं।"