गोविंदा को बेवकूफ लोग बहुत पसंद हैं, वह उनके साथ बैठकर बकवास करते हैं: उनकी पत्नी

ऐक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में अपने पति को लेकर कहा है कि गोविंदा को बेवकूफ लोग बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा, "गोविंदा 4 बेवकूफ लोगों के साथ बैठते हैं और फिर बकवास करते हैं जो मुझे पसंद नहीं है। कई बार गोविंदा रात के ढाई बजे लोगों के साथ गप्पे मारने बैठ जाते हैं।"