गोविंदा के सेक्रेटरी का हुआ निधन, अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोए ऐक्टर

ऐक्टर गोविंदा के सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन हो गया है। शशि प्रभु के अंतिम संस्कार में गोविंदा शामिल हुए और इस दौरान वह फूट-फूटकर रोते नज़र आए। बकौल रिपोर्ट्स, सेक्रेटरी शशि प्रभु लंबे समय से गोविंदा के साथ थे, दोनों अच्छे दोस्त भी थे और गोविंदा के स्ट्रगल के दिनों में शशि उनके साथ रहे थे।