गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ चल रहे विवाद को लेकर तोड़ी चुप्पी
अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रहे विवाद को लेकर कहा है कि परिवार के लोगों को 'बड़ी साज़िश' में 'इस्तेमाल' किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "कभी-कभी परिवार किसी की सोची-समझी साज़िश का शिकार हो जाता है और अलगाव हो जाता है। मेरी पत्नी इस बात को लेकर परेशान हैं कि इस तरह घर कैसे चलेगा।"