गोविंदा ने फीस में 1 दर्जन केले और नारियल लेकर साइन की थी फिल्म, वजह थी खास
अभिनेता गोविंदा ने बताया है कि एक बार उन्होंने फीस में एक दर्जन केले और नारियल लेकर फिल्म की थी। गोविंदा ने बताया कि शुबीर मुखर्जी की मां ने एक बार उनकी मां की मदद की थी और कई वर्षों के बाद जब उन्हें शुबीर के साथ फिल्म करने का मौका मिला तो उन्होंने पैसे नहीं लिए और कर्ज़ चुकाया।