गोविंदा संग अफेयर के आरोपों के बीच कोमल रानी ने उनके साथ शेयर कीं तस्वीरें

अभिनेता गोविंदा संग अफेयर के आरोपों के बीच ऐक्ट्रेस कोमल रानी ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें गोविंदा सूट व पैंट में नज़र आ रहे हैं जबकि कोमल हल्के पर्पल रंग की साड़ी पहनी दिख रही हैं। गौरतलब है, गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के उनके और रानी के अफेयर के आरोपों को हमेशा नकारा है।