गोविंदा सेट पर सभी से इनसिक्योर रहते थे, अपने किरदार चमकाने के लिए सीन बदलते थे: अदि ईरानी
ऐक्टर अदि ईरानी ने बताया है कि गोविंदा अपने किरदार को चमकाने के लिए सीन बदल देते थे। अदि ने कहा, "वह सीन को इस तरह से बदलने की कोशिश करते थे जिससे फ्रेम में दूसरों से अलग और उनके किरदार को चमकाने में उन्हें मदद मिले।" अदि ने कहा कि गोविंदा सेट पर सभी लोगों से इनसिक्योर रहते थे।